लूक के मामले में पुलिस के हाथ खाली

खगडि़या. पांच दिन पूर्व जलकौड़ा निवासी मो अंजार आलम से बाइक सवार अपराधियों ने थैला समेत एल लाख दस हजार रुपये लूट लिये थे. इस मामले के खुलासे में पुलिस को अभी तक सफलता नहीं मिली है. मो अंजार अपनी पत्नी के साथ सन्हौली के भारतीय स्टेट बैंक से एक लाख दस हजार रुपये निकाल […]

खगडि़या. पांच दिन पूर्व जलकौड़ा निवासी मो अंजार आलम से बाइक सवार अपराधियों ने थैला समेत एल लाख दस हजार रुपये लूट लिये थे. इस मामले के खुलासे में पुलिस को अभी तक सफलता नहीं मिली है. मो अंजार अपनी पत्नी के साथ सन्हौली के भारतीय स्टेट बैंक से एक लाख दस हजार रुपये निकाल कर पुत्री की शादी की तैयारी को लेकर सन्हौली रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से रेलवे लाइन पार कर रहे थे. तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने थैला समेत रुपये छीन लिये और फरार हो गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >