तैलिक हित की बात करनेवाला ही करेगा राज

प्रतिनिधि, खगडि़यापटना के गांधी मैदान में आगामी 26 अप्रैल को आयोजित होनेवाली तैलिक अधिकार रैली की सफलता को लेकर बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता तैलिक साहु सभा के नितिन कुमार चुन्नू ने की. बैठक में भाग ले रहे सभा के पिपरा निवासी कुंदन कुमार ने कहा कि जो तैलिक हित की बात करेगा. वहीं बिहार […]

प्रतिनिधि, खगडि़यापटना के गांधी मैदान में आगामी 26 अप्रैल को आयोजित होनेवाली तैलिक अधिकार रैली की सफलता को लेकर बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता तैलिक साहु सभा के नितिन कुमार चुन्नू ने की. बैठक में भाग ले रहे सभा के पिपरा निवासी कुंदन कुमार ने कहा कि जो तैलिक हित की बात करेगा. वहीं बिहार पर राज करेगा. उन्होंने कहा कि जिले से कम से कम बिहार तैलिक साहु सभा के अधिकार सम्मेलन में 30 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि शोषित तैलिक जाति को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग एवं सत्ता में आबादी के हिसाब से हिस्सेदारी मिलनी चाहिए. वहीं नितिन कुमार चुन्नु ने बताया कि रैली की सफलता को लेकर रूप रेखा तैयार कर ली गयी है. सदियों से शोषित तैलिक जाति को जब तक अति पिछड़ा वर्ग में शामिल नहीं किया जायेगा संघर्ष जारी रहेगा. संघ के सरंक्षक प्रकाश चंद्र साह, संजय कुमार गुप्ता, राजेश कुमार, संजीव कुमार,राकेश कुमार, विक्रम कुमार, रूपेश कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >