खगडि़या : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट का पांचवां जिला सम्मेलन रेड क्रास भवन में रविवार को संपन्न हुआ. सम्मेलन की अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष चंद्र शेखर मंडल तथा मंच संचालन ऐक्टू के जिलाध्यक्ष किरण देव यादव ने किया. सम्मेलन से पूर्व चंद्रशेखर मंडल ने झंडोत्तोलन किया. सम्मेलन सभा की अध्यक्षता पांच सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने किया.
वहीं सम्मेलन के उद्घाटन के दौरान संघ के राज्य उपाध्यक्ष हरिकांत झा ने कहा कि सरकार कर्मचारी विरोधी है. सरकार कर्मचारियों के आंदोलन पर दमन तथा समझौते के साथ वादा खिलाफी कर रही है. अधिकार हेतु आंदोलन तेज किया जायेगा. महासंघ के राज्य नेता सुरेश चंद्र सिंह ने सरकारी कर्मचारी एवं अर्द्ध सरकारी कर्मचारी के अधिकारों के सवाल पर तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की गलत नीति के विरोध में एकजुट होने का आह्वान किया.
सम्मेलन को चंद्रभूषण चौधरी, रविंद्र राय ने संबोधित करते हुए संविदा, अनुबंध,मानदेय पर आधारित कर्मचारी को सरकारीकरण करने की मांग की. सम्मेलन में स्वागत भाषण पारस नाथ पासवान, अभिनंदन शिक्षक नेता उपेंद्र कुमार ने किया. विगत वर्षों का प्रतिवेदन सचिव अशोक सिंह तथा आय व्यय का लेखा जोखा कोषाध्यक्ष कृष्णानंद झा ने प्रस्तुत किया. सम्मेलन में 15 सदस्यीय जिला कमेटी बनायी गयी. इसमें अध्यक्ष चंद्रशेखर मंडल एवं सचिव अशोक सिंह चुने गये.
