स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक

परबत्ता. प्रखंड के कवेला पंचायत अंतर्गत डुमडि़या खुर्द खादी भंडार परिसर में ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति की ओर से जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया. उसमें अग्रागामी इंडिया के मास्टर ट्रेनर पंचदेव पाठक ने वार्ड सदस्यों, पंचों, पंसस, एएनएम, सेविकाओं, सहायिकाओं, आशा समेत अन्य लोगों को क्रियाकलाप के बारे में बताया. एएनएम अनिता […]

परबत्ता. प्रखंड के कवेला पंचायत अंतर्गत डुमडि़या खुर्द खादी भंडार परिसर में ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति की ओर से जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया. उसमें अग्रागामी इंडिया के मास्टर ट्रेनर पंचदेव पाठक ने वार्ड सदस्यों, पंचों, पंसस, एएनएम, सेविकाओं, सहायिकाओं, आशा समेत अन्य लोगों को क्रियाकलाप के बारे में बताया. एएनएम अनिता शर्मा ने इस दिवस पर मिलने वाले सुविधाओं के बारे में जानकारी दी व सहयोग की अपील की. मुखिया शीशम देवी ने सहयोग का आश्वासन दिया. बैठक में शशिकला देवी, नंदनी देवी, मुरारी राय, प्रियंका देवी, राहुल कुमार, शिव कुमार राय, सुनीता देवी समेत ग्रामीण उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता मुखिया शीशा देवी ने की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >