युवा शक्ति की नगर इकई की बैठक

खगडि़या. स्टेशन रोड स्थित एक होटल में रविवार को युवा शक्ति नगर इकाई की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने की एवं मंच का संचालन एनएसयूआई के छात्र अध्यक्ष एकलव्य कुमार ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए युवा शक्ति के प्रदेश महासचिव दीपक चंद्रवंशी ने कहा कि आगामी नौ […]

खगडि़या. स्टेशन रोड स्थित एक होटल में रविवार को युवा शक्ति नगर इकाई की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने की एवं मंच का संचालन एनएसयूआई के छात्र अध्यक्ष एकलव्य कुमार ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए युवा शक्ति के प्रदेश महासचिव दीपक चंद्रवंशी ने कहा कि आगामी नौ अप्रैल को जन संवाद कार्यक्रम माड़र के रण खेत मैदान में युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद पप्पू यादव विभिन्न समस्याओं को लेकर जन समूह को संबोधित करेंगे. बैठक को संबोधित करते हुए युवा शक्ति के संगठन प्रभारी सह वार्ड पार्षद शिव राज यादव ने कहा कि अब समय आ गया है कि जिले के विभिन्न समस्याओं को युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखा जायेगा. वहीं उन्होंने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम में युवा शक्ति के कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे. बैठक में विश्वजीत कुमार, भोलु कुमार, राहुल कुमार, राजा कुमार, सोनू कुमार, हिमालय, मुनचुन, छोटन शुक्ला, भीम सिंह, राजीव, सार्जन सिंह, सन्नी इंद्रजीत, गौतम, प्रभात, अंजनी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >