युवा शक्ति कार्यकर्ताओं की बैठक

फोटो है 5 व 6 में कैप्सन : बैठक करते युवा शक्ति के नेता तथा उपस्थित कार्यकर्ता प्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड मुख्यालय स्थित चबूतरा पर युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने नौ अप्रैल को माड़र रणखेत मैदान में आयोजित जन संवाद सभा को सफल बनाने के लिये एक बैठक की. इस बैठक की अध्यक्षता कुल्हडि़या के पूर्व मुखिया […]

फोटो है 5 व 6 में कैप्सन : बैठक करते युवा शक्ति के नेता तथा उपस्थित कार्यकर्ता प्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड मुख्यालय स्थित चबूतरा पर युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने नौ अप्रैल को माड़र रणखेत मैदान में आयोजित जन संवाद सभा को सफल बनाने के लिये एक बैठक की. इस बैठक की अध्यक्षता कुल्हडि़या के पूर्व मुखिया अजय कुमार रंजन ने की. युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जन संवाद सभा को मधेपुरा के सांसद, राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, प्रदेश अध्यक्ष युवा शक्ति नागेंद्र सिंह त्यागी, नगर सभापति मनोहर कुमार यादव तथा बिहार विधान सभा सदस्य विनय यादव समेत कई अन्य नेता व कार्यकर्ता संबोधित करेंगे. जन संवाद में लोगों के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया जायेगा. इसमें युवा वर्ग का भविष्य, विकास, नशाखोरी, भ्रष्टाचार आदि पर चर्चा होगी. सभा को सफल बनाने के लिये आयोजित इस बैठक मे मो इरफान, अशोक मंडल, बबलू रजक, मनीष कुमार, सुभाषचंद्र यादव, अरिवंद यादव समेत कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >