खगडि़या : वित्तीय वर्ष 2014-15 में 2 करोड़ के लागत से जिले के छह प्रखंडों में 21 पीसीसी सड़कों का निर्माण कराया गया है. उसमें भी सुदूर इलाके को प्राथमिकता दी गयी है. उक्त बातें विधान परिषद सदस्य सोने लाल मेहता ने रविवार को मथुरापुर पंचायत के टीकारामपुर टोला के वार्ड नंबर तीन में महेंद्र सिंह के घर से सिपाही जी के घर होते हुए सुमन के घर तक बने पीसीसी सड़क के उद्घाटन के मौके पर कही.
उन्होंने स्थानीय सांसद पर निशाना साधते हुए कहा कि एक वर्ष बीत जाने के बाद भी उनकी एक योजना अब तक धरातल पर नहीं उतर पायी है. उद्घाटन के मौके पर पूर्व मुखिया अशोक सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष सोने लाल मेहता, जदयू जिला महासचिव शंभु झा, प्रकाश राम, अनिल मेहता, योगेंद्र सिंह, उमेश सिंह, अंकुश, शरद, सरपंच उमेश सिंह, मनोज कुमार के साथ दर्जनों लोग मौजूद थे.
