यज्ञ स्थल से पंप सेट की चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के कोसी उच्च विद्यालय पनसलवा के परिसर स्थित यज्ञ स्थल से अज्ञात चोरों ने पंप सेट की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात यज्ञस्थल पर हो रहे मंडप निर्माण कार्य के लिए लगे मोटर व पंप को चोरों ने मौका पाकर गायब कर दिया. शनिवार की सुबह जब मामले […]

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के कोसी उच्च विद्यालय पनसलवा के परिसर स्थित यज्ञ स्थल से अज्ञात चोरों ने पंप सेट की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात यज्ञस्थल पर हो रहे मंडप निर्माण कार्य के लिए लगे मोटर व पंप को चोरों ने मौका पाकर गायब कर दिया. शनिवार की सुबह जब मामले की सूचना लोगों को मिली तो आक्रोशित श्रद्धालु यज्ञस्थल पहुंचकर काफी खोजबीन किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया. सूचना स्थानीय विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने पुलिस को देकर आक्रोशित श्रद्धालुओं को शांत कराया. विदित 22 अप्रैल से यज्ञस्थल पर भागवत कथा का भव्य आयोजन को लेकर तैयारी की जा रही है .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >