चौथम. विभिन्न पंचायत के मुखिया एवं वार्ड सदस्यों को मनरेगा योजना के तहत श्रम बजट पर आधारित विशेष रोजगार दिवस आयोजित करने से संबंधित जानकारी कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा दी गयी. इसका आयोजन प्रखंड के स्वयं सहायता समूह भवन में किया गया था. जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निर्देशानुसार श्रम बजट के अनुमोदन से संबंधित विशेष रोजगार दिवस आयोजित करने की प्रक्रिया की जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों को दी जानी थी. बैठक में दी गयी जानकारी के तहत पंचायत के अनुमोदित श्रम बजट पेश किया गया. पंचायत स्तर पर काम की मांग का निबंधन करना, जॉब कार्ड धारियों को तिथि युक्त पावती दिया जाना, ग्राम पंचायत द्वारा प्राथमिकता के आधार पर चयनित योजनाओं को चिह्नित करना, मनरेगा अंतर्गत चयनित योजनाओं में महिलाओं एवं वंचित समूहों को प्राथमिकता के आधार चयनित करना सहित ग्राम पंचायत में इएफएमजी व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी गयी. इसमें पंचायत मुखिया अमर कुमार, हेमलता देवी, त्रिवेणी पासवान, निभा कुमारी, सहित पंचायत के वार्ड सदस्य उपस्थित थे.
पंचायतों में आयोजित होंगे रोजगार दिवस
चौथम. विभिन्न पंचायत के मुखिया एवं वार्ड सदस्यों को मनरेगा योजना के तहत श्रम बजट पर आधारित विशेष रोजगार दिवस आयोजित करने से संबंधित जानकारी कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा दी गयी. इसका आयोजन प्रखंड के स्वयं सहायता समूह भवन में किया गया था. जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निर्देशानुसार श्रम बजट के अनुमोदन से संबंधित विशेष […]
