चंदा नहीं देने पर फसल की लूट

अलौली. शुंभा गाजीघाट गांव में चैती मेला का चंदा नहीं दने पर 13 कट्ठा में लगी गेहूं की फसल लूट कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. उक्त घटना को लेकर शनिवार को शुंभा गाजीघाट के महेंद्र पोद्दार ने अलौली थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज करने एवं सुरक्षा की मांग की है. […]

अलौली. शुंभा गाजीघाट गांव में चैती मेला का चंदा नहीं दने पर 13 कट्ठा में लगी गेहूं की फसल लूट कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. उक्त घटना को लेकर शनिवार को शुंभा गाजीघाट के महेंद्र पोद्दार ने अलौली थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज करने एवं सुरक्षा की मांग की है. इसमें बताया गया है कि शंकर सदा, महेश्वर पोद्दार, उपेंद्र पोद्दार, सुरेश चौधरी, दुलार चंद्र साह आदि द्वारा चैती दुर्गा पूजा के नाम पर पांच हजार रुपये चंदा की मांग की गयी थी. राशि नहीं देने के कारण फसल लूट की घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >