बेलदौर : प्रखंड क्षेत्र के बलैठा पंचायत के पचाठ गांव के उपभोक्ताओं को अधिकारी के दूरदर्शिता के अभाव के कारण परेशानी हो रही है. इस संदर्भ में पंचायत समिति सदस्य दुर्गा सिंह ने बताया कि पहले पचाठ गांव के उपभोक्ता बगल के पीडीएस विक्रेता से राशन का उठाव करता था, लेकिन इस माह से 18 क्विंटल राशन का आवंटन ढाडी गांव के डीलर को कर दिया गया.
इससे उपभोक्ताओं को अब परेशानी होगी. उपभोक्ताओं ने नजदीक के डीलर को आवंटन उपलब्ध कराने की मांग की है. ताकि खाद्यान्न उठाव के लिए इतना दूर जाने के मुक्ति मिल सके.
