अब इंदिरा आवास के लाभुकों के खाते में जायेगी राशि

बेलदौर : घर का सपना साकार करने के लिए विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देश से इंदिरा आवास लाभार्थियों को राहत मिली. विभागीय निर्देश के आलोक में आवास योजना के लाभार्थियों को अब खाते में राशि पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम द्वारा भेजी जायेगी. यह जानकारी बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने दी. उन्होंने बताया कि इस सिस्टम […]

बेलदौर : घर का सपना साकार करने के लिए विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देश से इंदिरा आवास लाभार्थियों को राहत मिली. विभागीय निर्देश के आलोक में आवास योजना के लाभार्थियों को अब खाते में राशि पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम द्वारा भेजी जायेगी. यह जानकारी बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने दी. उन्होंने बताया कि इस सिस्टम के लागू हो जाने से पदाधिकारियों को इस योजना के लाभार्थियों को राशि देने के लिए चेक काटने से मुक्ति मिल गयी.

वही अब लाभार्थियों को इसका लाभ उन्हें बैंक खाते के माध्यम से मिलेगा. मालूम हो कि अब तक आवास योजना के लाभुकों को राशि देने के लिए प्रखंड कार्यालय द्वारा पोषक क्षेत्र के विभिन्न बैंकों को चेक काटकर लाभार्थियों की सूची व उनके बैंक खाता नंबर के साथ एडवाइस के माध्यम से खाते में राशि भेजी जाती थी.

इस प्रक्रिया में कई त्रुटियां रह जाती थी. साथ ही कर्मियों को कई तरह की संचिकाओं का संधारण करने के बाद चेक काटने की तकनीकी प्रक्रिया अपनाने में परेशानी हो रही थी, लेकिन विभाग की नयी दिशा निर्देश आवास लाभुकों के अपना घर का सपना साकार करने में कारगर कदम साबित हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >