12 सदस्यीय कमेटी का हुआ गठनफोटो है 4 में कैप्सन : बैठक करते लोजपा कार्यकर्ता बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन बोबिल में जनहित मुद्दों को लेकर धरना -प्रदर्शन की तैयारी को लेकर लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. जानकारी के अनुसार गुरुवार को बैठक के दौरान प्रदेश अतिपिछडा प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव मिथलेश निषाद ने प्रखंड की समस्याओं की चर्चा की. साथ ही पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर सर्वसम्मति से 12 सदस्यीय कमेटी का गठन किया. गठित कमेटी का संचालक विनोद महतो को बनाया गया. सर्वसम्मति से गठित कमेटी को पंचायत का भ्रमण कर लोगों को सात अप्रैल को प्रखंड मुख्यालय में आयोजित होने वाली धरना प्रदर्शन की जानकारी देने की जिम्मेवारी सौंपी गयी. बैठक में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के उदासीन रवैये के कारण ठप पड़े डुमरी पुल की वैकल्पिक मार्ग स्टील ब्रिज की मरम्मत कार्य अविलंब प्रारंभ करने की मांग उठायी. इसके लिए पार्टी स्तर से चरणबद्ध आंदोलन करने निर्णय लिया. संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर एनएच 31 को जाम किया जायेगा. मौके पर अति पिछडा प्रकोष्ठ के जिला सचिव अंजनी चौधरी , प्रखंड अध्यक्ष मणिकांत महतो, दलित सेना के अमरजीत भारती, अनिल पासवान आदि उपस्थित थे.
लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
12 सदस्यीय कमेटी का हुआ गठनफोटो है 4 में कैप्सन : बैठक करते लोजपा कार्यकर्ता बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन बोबिल में जनहित मुद्दों को लेकर धरना -प्रदर्शन की तैयारी को लेकर लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. जानकारी के अनुसार गुरुवार को बैठक के दौरान प्रदेश अतिपिछडा प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव मिथलेश निषाद ने […]
