फोटो है 18 मेंकैप्सन- चैत महोत्सव का उद्घाटन करते बहस के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव प्रतिनिधि, खगडि़यातीन दिवसीय चैत महोत्सव का उद्घाटन गुरुवार की देर शाम परबत्ता प्रखंड के सिरोमणि टोला में बहस के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार ने किया. चैत महोत्सव के अवसर पर अंग प्रदेश के गजल सम्राट फनी भूषण के गीत हम तेरे शहर में आये हैं मुसाफिर की तरह पर किसान झूम उठे. किसानों के मनोरंजन के लिए बहिष्कृत हितकारी संगठन द्वारा तीन दिवसीय चैत महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में गजल सम्राट के द्वारा गुलाम अली के गाये गीत पर किसान के साथ -साथ उपस्थित लोग भी झूमने पर मजबूर हो गये. इससे पहले किसानों का महा पंचायत आयोजित किया गया. महा पंचायत में किसानों ने बहस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को कम क्षेत्रफल में अत्यधिक उपज का सब्जबाग दिखा कर ठगने वाली बीज कंपनी की जानकारी दी. किसानों ने उन्हें बताया कि हाइब्रिड गेहूं के बीज के नाम पर नकली बीज देकर महेंद्रा एंड महेंद्रा कंपनी के द्वारा दिया गया. मौके पर किसान मिथलेश कुमार राय, मुन्ना चौधरी, राजेश चौधरी ने समस्या की जानकारी दी. गेहूं की कटनी करने वाले मजदूर भी खेत में फसल काटने को तैयार नहीं है. किसानों की स्थिति दयनीय है. किसानों के पास घर छोड़ कर प्रदेश जाना मजबूरी बन गयी है. किसानों ने महा पंचायत में दोषी बीज कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है.
हम तेरे शहर में आये हैं मुसाफिर की तरह...
फोटो है 18 मेंकैप्सन- चैत महोत्सव का उद्घाटन करते बहस के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव प्रतिनिधि, खगडि़यातीन दिवसीय चैत महोत्सव का उद्घाटन गुरुवार की देर शाम परबत्ता प्रखंड के सिरोमणि टोला में बहस के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार ने किया. चैत महोत्सव के अवसर पर अंग प्रदेश के गजल सम्राट फनी भूषण के गीत हम तेरे […]
