चौथम. डुमरी घाट पर बनाये गये जुगाड़ पुल पर दबाव बढ़ने लगा है, जिससे जाम की समस्या आम हो गयी है. उल्लेखनीय है कि उत्तर बिहार का लाइफ लाइन माने जाने वाली डुमरी घाट पर बीपी मंडल पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद स्टील पाइल ब्रिज बनाया गया. यह ब्रिज भी पानी की तेज धार में बह गया. स्टील पाइल ब्रिज के बह जाने के बाद लोगों ने मिल कर जुगाड़ पुल बनाया. जुगाड़ पुल पर जाम लगाना आम हो गया है. सहरसा सहित कोसी क्षेत्र के लाइफ लाइन माने जाने वाले जुगाड़ पुल पर जाम रहने से लोगों को कठिनाई होती है. साथ ही कोसी के बाद रहने वाले अन्य पंचायत के लोगों को खाद्य सामग्री सहित अन्य सामग्री को अधिक कीमत पर खरीदना पड़ रहा है.
जुगाड़ पुल पर बढ़ा दबाव
चौथम. डुमरी घाट पर बनाये गये जुगाड़ पुल पर दबाव बढ़ने लगा है, जिससे जाम की समस्या आम हो गयी है. उल्लेखनीय है कि उत्तर बिहार का लाइफ लाइन माने जाने वाली डुमरी घाट पर बीपी मंडल पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद स्टील पाइल ब्रिज बनाया गया. यह ब्रिज भी पानी की तेज धार में […]
