कार्यपालक सहायकों ने की बिहार एक्जक्यूटिव असिस्टेंट सेवा संघ बनाने की घोषणाकृष्णमुरारी कुमार ने दिया जिला आइटी सेवा संघ के मीडिया प्रभारी व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफामानदेय निर्धारण में असमानता के सवाल पर कार्यपालक सहायकों में रोषखगडि़या. मानदेय निर्धारण के सवाल पर जिला आइटी सेवा संघ में दो गुट में बंट गया है. जिले के कई कार्यपालक सहायकों ने बिहार एक्जक्यूटिव असिस्टेंट सेवा संघ बनाने की घोषणा की है. जानकारी के अनुसार दो महीने पहले आइटी सहायकों व कार्यपालक सहायकों ने वेतनमान व स्थायी नौकरी की मांग को लेकर दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल किया था,लेकिन बैठक में आइटी असिस्टेंट का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 17 हजार व कार्यपालक सहायक का मानदेय बेल्ट्रान कर्मियों के आधार पर करने का प्रस्ताव है. इसके कारण कार्यपालक सहायकों में रोष व्याप्त है. मालूम हो कि वर्तमान में कार्यपालक सहायक का मानदेय नौ हजार व आइटी असिस्टेंट का मानदेय 10 हजार रुपये है, लेकिन शाषी परिषद के प्रस्ताव में आइटी असिस्टेंट का मानदेय 17 हजार किये जाने से संघ दो गुट में बंट गया है. इधर, कृष्णमुरारी कुमार ने संघ की प्राथमिक सदस्यता व मीडिया प्रभारी के पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि जिला आइटी सेवा संघ में शामिल आइटी असिस्टेंट ने कार्यपालक सहायकों के साथ छल किया है. उन्होंने कहा कि कार्यपालक सहायकों की अधिक संख्या का फायदा आइटी सहायकों ने उठाया है.
दो गुट में बंटा जिला आइटी सेवा संघ
कार्यपालक सहायकों ने की बिहार एक्जक्यूटिव असिस्टेंट सेवा संघ बनाने की घोषणाकृष्णमुरारी कुमार ने दिया जिला आइटी सेवा संघ के मीडिया प्रभारी व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफामानदेय निर्धारण में असमानता के सवाल पर कार्यपालक सहायकों में रोषखगडि़या. मानदेय निर्धारण के सवाल पर जिला आइटी सेवा संघ में दो गुट में बंट गया है. जिले के […]
