फोटो है 14 में कैप्सन : बैठक करते शिक्षकगणप्रतिनिधि, खगडि़याप्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की बैठक मध्य विद्यालय हाजीपुर उत्तर के परिसर में हुई. जिसमें नियोजित शिक्षकों की सेवा शर्त व नियमित वेतनमान के आंदोलन का समर्थन किया गया. नियोजित शिक्षकों के समर्थन में सात अप्रैल से विधायक व विधान परिषद के आवास पर धरना देने का निर्णय लिया गया. प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार व वरीय उपाध्यक्ष सरवर इमाम ने बैठक में भाग ले रहे शिक्षकों को कहा कि 11 अप्रैल को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया जायेगा. नियोजित शिक्षकों के समर्थन में उतरे संघ के अध्यक्ष ने बताया कि जिले के सभी शिक्षक मध्य विद्यालय हाजीपुर उत्तर में 12 बजे पहुंचेंगे और वहां से धरना के लिए प्रस्थान किया जायेगा. उन्होंने बताया कि विधायकों के आवास पर धरना देने के बाद विधान मंडल में मांग उठाने का आग्रह किया जायेगा. बैठक में अंचल अध्यक्ष मो नौशाद आलम, अंचल सचिव उपेंद्र कुमार, प्रद्दुमन कुमार, प्रसून संजीव राम, चंद्र शेखर आजाद, इम्तियाज आलम, राघवेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.
विधायक के आवास पर धरना सात से
फोटो है 14 में कैप्सन : बैठक करते शिक्षकगणप्रतिनिधि, खगडि़याप्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की बैठक मध्य विद्यालय हाजीपुर उत्तर के परिसर में हुई. जिसमें नियोजित शिक्षकों की सेवा शर्त व नियमित वेतनमान के आंदोलन का समर्थन किया गया. नियोजित शिक्षकों के समर्थन में सात अप्रैल से विधायक व विधान परिषद के आवास पर धरना […]
