साक्षरताकर्मियों की समीक्षा बैठक

बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी भवन में लोक शिक्षा समिति की समीक्षा बैठक हुई. शुक्रवार को आयोजित साक्षरताकर्मियों की बैठक का पर्यवेक्षण जिला लोक शिक्षा समिति के सचिव संजीव कुमार सिन्हा ने किया. शिक्षा समिति के सचिव ने इस दौरान गत मार्च में आयोजित महा परीक्षा के मूल्यांकन कार्य की समीक्षा कर तय किये गये […]

बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी भवन में लोक शिक्षा समिति की समीक्षा बैठक हुई. शुक्रवार को आयोजित साक्षरताकर्मियों की बैठक का पर्यवेक्षण जिला लोक शिक्षा समिति के सचिव संजीव कुमार सिन्हा ने किया. शिक्षा समिति के सचिव ने इस दौरान गत मार्च में आयोजित महा परीक्षा के मूल्यांकन कार्य की समीक्षा कर तय किये गये मानक आयु के शेष बचे हुए निरक्षरों का सर्वेक्षण कर इसकी रिपोर्ट समर्पित करने की बात कही. साक्षर भारत मिशन के लक्ष्य को पूरस करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों की भी शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कराने को निर्देश साक्षरताकर्मी को दिया. बैठक में केआरपी रामप्रवेश रजक ने अब तक साक्षर भारत मिशन के तहत किये गये कार्यों की जानकारी दी. मौके पर लोक शिक्षा समिति के प्रखंड कार्यक्रम समन्यवक डॉ श्यामदेव प्रसाद, वरीय प्रेरक रणधीर कुमार रमण, ललिता देवी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >