चौथम. प्रखंड के करूआ मोड़ में गुरुवार को जदयू किसान प्रकोष्ठ की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जदयू किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कौशल सिंह ने की. बैठक के मुख्य अतिथि युवा जदयू के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार चौरसिया व पार्टी के युवा प्रदेश महासचिव मुकेश कुमार ने किसानों के हित में पार्टी द्वारा प्रकोष्ठ के क्रियाकलाप चर्चा की. उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद पर चयनित कौशल सिंह किसानों की समस्याओं पर सरकार व प्रशासन से हक हुकूम की लड़ाई लड़ने में सक्षम है. बैठक में सर्वसम्मति से मो शौकीम को किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया. बैठक में किसान प्रकोष्ठ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील सिंह, युवा जिला उपाध्यक्ष विनय सम्राट, युवा प्रखंड अध्यक्ष विरेंद्र कुमार पटेल, राजेंद्र सिंह, जर्नादन प्रसाद सिंह, श्रवण कुमार, उपेंद्र दास, भोगल सिंह, सुबोध सिंह, धनोज दास उपस्थित थे .
शौकीम बने किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष
चौथम. प्रखंड के करूआ मोड़ में गुरुवार को जदयू किसान प्रकोष्ठ की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जदयू किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कौशल सिंह ने की. बैठक के मुख्य अतिथि युवा जदयू के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार चौरसिया व पार्टी के युवा प्रदेश महासचिव मुकेश कुमार ने किसानों के हित में पार्टी द्वारा प्रकोष्ठ के […]
