विधान परिषद ने किया पीसीसी सड़क का शिलान्यास

फोटो है 12 में कैप्सन : सड़क का शिलान्यास करते विधान परिषद मानसी . नीतीश कुमार के शासनकाल में हर तबके के लोगों को ध्यान में रखकर विकास की गति को तेज किया जा रहा है. प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. उक्त बातें विधान पार्षद सोनेलाल मेहता ने […]

फोटो है 12 में कैप्सन : सड़क का शिलान्यास करते विधान परिषद मानसी . नीतीश कुमार के शासनकाल में हर तबके के लोगों को ध्यान में रखकर विकास की गति को तेज किया जा रहा है. प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. उक्त बातें विधान पार्षद सोनेलाल मेहता ने गुरुवार को पूर्वी ठाठा पंचायत के शहरकुंडी गांव में 9, 98, 600 रुपये की लागत से बने सड़क के उद्घाटन के मौके पर कही. सड़क मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत आरइओ रोड से दीपन सिंह घर होते हुए आंगनबाड़ी केंद्र तक पीसीसी सड़क बनाया गया है. उन्होंने कहा कि गांव की सड़कों को मुख्य सड़क से जोड़कर गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है. वहीं जिप उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास के प्रति लगन शील है. शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास परियोजना आदी योजनाओं को सुचारु रुप से क्रियान्वित किया जा रहा है. मौके पर जिप सदस्य अजीत कुमार, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, पूर्वी ठाठा पंचायत के मुखिया अमोद कुमार यादव, उप मुखिया जर्नादन प्रसाद मंडल, वार्ड सदस्य मनोज सिंह, जदयू नेता शंभु झा, राजद नेता प्रकाश राम, कनीय अभियंता नीलकमल गुप्ता, ग्रामीण अवलिंग सिंह, संजीव कुमार, बलबीर सिंह, फुलो सिंह, उमेश सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >