गोशाला मामले में एडीएम ने दिया निर्देश

खगडि़या. गोशाला मामले एडीएम एमएच रहमान ने सूचना देने का निर्देश दिया है. आरटीआइ के तहत मांगी गयी सूचना पर सुनवाई करते हुए एडीएम ने गोशाला कमेटी के अध्यक्ष को मांगी गयी सूचना देने का निर्देश दिया है. प्रथम अपील के तहत एडीएम ने गोशाला की जमीन से प्राप्त होने वाले आय, गोशाला कमेटी के […]

खगडि़या. गोशाला मामले एडीएम एमएच रहमान ने सूचना देने का निर्देश दिया है. आरटीआइ के तहत मांगी गयी सूचना पर सुनवाई करते हुए एडीएम ने गोशाला कमेटी के अध्यक्ष को मांगी गयी सूचना देने का निर्देश दिया है. प्रथम अपील के तहत एडीएम ने गोशाला की जमीन से प्राप्त होने वाले आय, गोशाला कमेटी के चुनाव की प्रक्रिया सहित अन्य मांगी सूचना देने को कहा है. इसके पूर्व आवेदक ने गोशाला कमेटी के अध्यक्ष से सूचना मांगी थी. फिर एडीएम के समक्ष प्रथम अपील दायर कर मांगी गयी सूचना नहीं मिलने की शिकायत की थी. जानकारी के अनुसार हाल ही के दिनों खगडि़या गोशाला की जांच हुई थी. जिसमें कई चौंकाने वाली बातें सामने आयी थी. जांच पदाधिकारी ने गोशाला कमेटी के मंत्री व प्रबंधक पर नियम विपरीत कार्य करने, मनमानी करने सहित वित्तीय गड़बड़ी की आशंका व्यक्त की थी. इसके बाद कमेटी के अध्यक्ष सुनील ने डीएम को जांच रिपोर्ट भेजते हुए आरोपियों से स्पष्टीकरण मांगा था. सूत्र के मुताबिक सात फरवरी को ही एसडीओ ने गोशाला के मंत्री प्रदीप दहलान से स्पष्टीकरण मांगा था. जवाब नहीं देने पर एसडीओ ने 25 मार्च को आयोजित गोशाला कमेटी की बैठक में भी मंत्री श्री दहलान से मांगे गये स्पष्टीकरण के आलोक में जवाब देने को कहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >