लचका में बाइक की छिनतई

अलौली. अलौली-खगडि़या मुख्य पथ पर लचका मोड़ के पास बुधवार को अपराधियों ने एक बाइक सवार से बाइक, मोबाइल व नकद रुपये छीन लिया. उक्त बाबत इचरूआ मोरकाही गांव के अमित कुमार ने मोरकाही थाना में आवेदन देकर जानकारी दी है कि लचका के पास हथियार बंद अपराधी ने मारपीट कर दो हजार रुपये का […]

अलौली. अलौली-खगडि़या मुख्य पथ पर लचका मोड़ के पास बुधवार को अपराधियों ने एक बाइक सवार से बाइक, मोबाइल व नकद रुपये छीन लिया. उक्त बाबत इचरूआ मोरकाही गांव के अमित कुमार ने मोरकाही थाना में आवेदन देकर जानकारी दी है कि लचका के पास हथियार बंद अपराधी ने मारपीट कर दो हजार रुपये का मोबाइल, दो हजार रुपये नकद के साथ बाइक छीन लिया. सभी अपराधी हथियार से लैस थे. इसके पूर्व भी इस पथ पर बाइक लूट की घटना हो चुकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >