साइकिल चालकों को नहीं भरना होगा टैक्स

-सशक्त स्थायी समिति की बैठक लिया निर्णयप्रतिनिधि, खगडि़याशहर में साइकिल चलाने वाले लोगों से अब टैक्स नहीं वसूली जायेगी. उक्त निर्णय नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति की बैठक में लिया गया. मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय कक्ष में नगर परिषद सशक्त स्थायी समिति की बैठक नगर सभापति सह पीठासीन पदाधिकारी मनोहर कुमार की अध्यक्षता […]

-सशक्त स्थायी समिति की बैठक लिया निर्णयप्रतिनिधि, खगडि़याशहर में साइकिल चलाने वाले लोगों से अब टैक्स नहीं वसूली जायेगी. उक्त निर्णय नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति की बैठक में लिया गया. मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय कक्ष में नगर परिषद सशक्त स्थायी समिति की बैठक नगर सभापति सह पीठासीन पदाधिकारी मनोहर कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पिछले बैठक की संपुष्टि की गयी. बैठक में वर्ष 2015-16 के लिए टीन टिकट बंदोबस्ती अंतर्गत सभापति द्वारा विशेष रूप से आम नागरिकों, छात्र छात्राओं, किसान, मजदूर की सवारी साइकिल को शुल्क से मुक्त करने की स्वीकृति दी गयी. बैठक में पूर्वी केबीन ढ़ाला के दोनों तरफ डिवाइडर निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी. साथ ही विभिन्न जगहों पर सामुदायिक एवं सार्वजनिक मूत्रालय एवं शौचालय बनाने का निर्णय लिया गया. नगर सभापति ने स्थान का चयन करने का निर्देश दिया. बैठक में पशु मांस, मछली , कुक्कट विक्रय लाइसेंस विनियम 14 को पारित किया गया. अब मांस व मछली का व्यवसाय करने वाले लोगों को लाइसेंस लेना अनिवार्य कर दिया गया है. बैठक में समिति के सदस्य राज कुमार फोगला, रविश चंद्र, सुनील कुमार पटेल, कार्यपालक पदाधिकारी सुधीर कुमार, नगर प्रबंधक रविश चंद्र वर्मा, रणवीर कुमार, अमरनाथ झा, विकास कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >