पक्की सड़क पर चलने के लिए तरस रहे हैं लोग

फोटो है 1 मेंकैप्सन- सर्किल नंबर एक पर ऐसे होता है वाहनों का परिचालन. प्रतिनिधि, महेशखंूटगोगरी प्रखंड के सकिल नंबर एक के बालतारा, पौरा, कोयला आदि पंचायतों के लोग आज भी पक्की सड़क देखने के लिए तरस रहे हैं. एनएच 107 सोनवर्षा से लेकर छतीसनगर तक जाने बाली जीएन बांध जर्जर होने से लोगों को […]

फोटो है 1 मेंकैप्सन- सर्किल नंबर एक पर ऐसे होता है वाहनों का परिचालन. प्रतिनिधि, महेशखंूटगोगरी प्रखंड के सकिल नंबर एक के बालतारा, पौरा, कोयला आदि पंचायतों के लोग आज भी पक्की सड़क देखने के लिए तरस रहे हैं. एनएच 107 सोनवर्षा से लेकर छतीसनगर तक जाने बाली जीएन बांध जर्जर होने से लोगों को आवागमन मे परेशानी होती है. ज्ञात हो कि उक्त सड़क से गोगरी ,चौथम व परबत्ता प्रखंड के दर्जनों गांव के लोग आवागमन करते हैं. जीएन बांध की ऐसी स्थिति है कि चार पहिया तो दूर, दो पहिया वाहन भी चलना मुश्किल है. स्थानीय लोगों ने बताया कि एक दशक पूर्व सड़क पर मिट्टी भड़ाई का कार्य किया गया था, लेकिन अब तक सड़क का पक्कीकरण नहीं किया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र की जनता जनप्रतिनिधियों को चुन कर प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजते है. इसके बावजूद भी सड़क के निर्माण में जनप्रतिनिधि रुचि नहीं लेते हैं. सिर्फ वोट के समय राजनीति करते हैं. ग्रामीण युवा शक्ति के सदस्य राजेश कुमार,निलेश कुमार,पिंटू यादव, मुकेश कुमार,सुशील कुमार सिंह आदि ने बताया कि चुनाव के समय आते ही जनप्रतिनिधियों सड़क को मुद्दा बना कर वोट मांगते हैं. लेकिन चुनाव के जीतने के बाद इसकी सुधि लेना भी उचित नहीं समझते हैं. यह सड़क अधिकरी व जनप्रतिनिधियों की उदासिनता के कारण आज भी अपने उद्धारक कि बाट जोह रहा. सड़क की निर्माण जल्द नही किया जाता है. तो ग्रामीण सड़क पर उतरने को विवश हो जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >