अलौली. विभिन्न मांगों के समर्थन में सोमवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया. धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष इंद्रकांत यादव ने की. धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण विधेयक, मनरेगा में कटौती, शिक्षा, स्वास्थ्य के मद में कटौती कर पूंजी पतियों को बढ़ावा देना चाहती है. मांगों से संबंधित ज्ञापन बीडीओ राकेश कुमार को सौंपा गया. मौके पर जिला कांग्रेस के अनुसूचित जाति जन जाति के जिलाध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार अविनाश, सुरेश सदा, जिला महासचिव राम चंद्र प्रसाद यादव, राजेश्वर यादव,ब्रजनंदन यादव, ध्रुव कुमार, पूर्व मुखिया राजेंद्र मंडल, भारती जी आदि ने अपने अपने विचार रखे.
कांग्रेस पार्टी का प्रखंड कार्यालय पर धरना
अलौली. विभिन्न मांगों के समर्थन में सोमवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया. धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष इंद्रकांत यादव ने की. धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण विधेयक, मनरेगा में कटौती, शिक्षा, स्वास्थ्य के […]
