वित्तीय अनियमितता की होगी जांच :बीडीओ

अलौली. अंबा गांव के ग्रामीणों के आग्रह पर सोमवार को बीडीओ राकेश कुमार पंचायत के मुखिया नवीन कुमार के साथ मिडिल स्कूल अंबा पहंुच कर स्थिति की जानकारी ली. स्कूल की वित्तीय अनियमितता एवं पठन पाठन की शिकायत लगभग तीन सौ लोगों ने लिखित आवेदन देकर किया. बीडीओ राकेश कुमार ने बताया हिक स्कूल के […]

अलौली. अंबा गांव के ग्रामीणों के आग्रह पर सोमवार को बीडीओ राकेश कुमार पंचायत के मुखिया नवीन कुमार के साथ मिडिल स्कूल अंबा पहंुच कर स्थिति की जानकारी ली. स्कूल की वित्तीय अनियमितता एवं पठन पाठन की शिकायत लगभग तीन सौ लोगों ने लिखित आवेदन देकर किया. बीडीओ राकेश कुमार ने बताया हिक स्कूल के वित्तीय अनियमितता की जांच होगी. एचएम उदय चंद्र प्रसाद सिंह की पत्नी शिक्षिका संजु कुमारी को इस स्कूल से स्थानांतरण करने की जिम्मेदारी लेते हुए बीडीओ ने कहा कि जांच प्रतिवेदन आगे के पदाधिकारियों को कार्रवाई के लिए भेज दिया जायेगा. ग्रामीणों ने बताया कि हमलोग जब आरटीआइ के माध्यम दो मंजिला भवन की जानकारी लिया तो पता चला कि भवन का निर्माण हो गया है. रुपये का उठाव भी हो गया है, लेकिन स्कूल परिसर में एक भी दो मंजिला भवन का निर्माण नहीं हो पाया है. ग्रामीणों ने बताया कि हुजुम स्कूल में तीन साल से इस स्कूल में पोशाक छात्रवृत्ति राशि नहीं दी गयी. लोगों ने बीडीओ से पूरे मामले की जांच की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >