परबत्ता (खगड़िया): मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी मंगलवार को परबत्ता आयेंगे. वे यहां प्रखंड के दक्षिणी छोर पर बनने वाली फोर लेन गंगा पुल सह सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे. विगत तीन दिनों से इसके लिए यहां जोर-शोर से तैयारी की जा रही है. जिला प्रशासन इस बारे में तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं.
सोमवार को डीएम राजीव रोशन, एसपी धूरत सायली सबला राम, एसडीओ संतोष कुमार, एसडीपीओ संजय झा, बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष समेत दर्जनों पदाधिकारियों ने समारोह स्थल का मुआयना किया.
