महादलितों को दी गयी ऋण की जानकारी

19 फरवरी को होगा ऋृण वितरितफोटो है 6 में कैप्सन : जानकारी देते जिप सदस्य डॉ विद्यानंद दास प्रतिनिधि, खगडि़याजिला अजाविनी शाखा द्वारा एक दिवसीय ऋण वितरण के लिए कार्यशाला का आयोजन स्थानीय रेड क्रॉस भवन के सभागार में सोमवार को किया गया. आयोजित कार्यशाला में बीते वर्ष कुल 203 ऋण से संबंधित आवेदन प्राप्त […]

19 फरवरी को होगा ऋृण वितरितफोटो है 6 में कैप्सन : जानकारी देते जिप सदस्य डॉ विद्यानंद दास प्रतिनिधि, खगडि़याजिला अजाविनी शाखा द्वारा एक दिवसीय ऋण वितरण के लिए कार्यशाला का आयोजन स्थानीय रेड क्रॉस भवन के सभागार में सोमवार को किया गया. आयोजित कार्यशाला में बीते वर्ष कुल 203 ऋण से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ था, जो लक्ष्य के मुताबिक 111 आवेदन अधिक प्राप्त हुआ. उक्त आशय की जानकारी मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार सिंह ने कार्यशाला में दी. जिप सदस्य डॉ विद्यानंद दास ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि सकविनी योजना के तहत अनुसूचित जाति के सदस्यों को आय अर्जित करने वाली परियोजना से रियायती दर पर ऋण एवं अनुदान का राशि प्रदान करती है. उन्होंने बताया कि इस निगम द्वारा योजना लागत का अधिकतम 85 प्रतिशत टर्म लोन लाभुकों को उपलब्ध कराया जाता है तथा प्रति लाभुकों को 10 हजार रुपये अनुदान की राशि दी जाती है, जिसका ब्याज दर 4 से 6 प्रतिशत है. इसकी वसूली 36 से 60 किस्त में की जाती है. मौके पर क्षेत्रीय पदाधिकारी अरविंद कुमार राम के अलावा निगम के सदस्य बबलू राम, सरोज देवी, किरण देवी तभा लाभार्थी अखिलेश राउत, राज कुमार मल्लिक, अरुण राम, सुमित कुमार, रीता देवी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >