तैलिक साहु को अत्यंत पिछड़ी जाति में शामिल करने की मांग

फोटो है 2 में कैप्सन- बैठक में भाग लेते साहु समाज के लोग.खगडि़या. बिहार तैलिक साहु सभा के बैनर तले रविवार को उत्तरी हाजीपुर में जिला तैलिक साहु समाज की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता नितिन कुमार चुन्नु ने की. बैठक में आगामी 22 फरवरी को होने वाली जिला सम्मेलन की तैयारी की चर्चा की. बैठक […]

फोटो है 2 में कैप्सन- बैठक में भाग लेते साहु समाज के लोग.खगडि़या. बिहार तैलिक साहु सभा के बैनर तले रविवार को उत्तरी हाजीपुर में जिला तैलिक साहु समाज की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता नितिन कुमार चुन्नु ने की. बैठक में आगामी 22 फरवरी को होने वाली जिला सम्मेलन की तैयारी की चर्चा की. बैठक में भाग ले रहे तैलिक साहु समाज के संरक्षक प्रकाश चंद्र साहा ने समाज के दानवीर भामासाह के द्वारा किये गये कार्यों की चर्चा की. उन्होंने तैलिक साहु समाज को अत्यंत पिछड़ी जाति में शामिल करने की मांग करते हुए समाज की गिरती सामाजिक व्यवस्था पर भी प्रकाश डाला. पिपड़ा निवासी कुंदन कुमार ने सम्मेलन की रूप रेखा तथा कमजोर लोगों के साथ किये जा रहे अत्याचार तथा सरकार की उदासीनता पर चर्चा की. वहीं तैलिक साहु समाज के जिला संयोजक नितिन कुमार चुन्नु समाज के लोगों की जागरूकता तथा उनके पिछड़ेपन की चर्चा की. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में चोरी, हत्या, लूट, अपहरण एवं सामाजिक प्रताड़ना के शिकार हो रहे हैं. बैठक में दीपक कुमार, प्रेम कुमार यशवंत, सुधीर कुमार, जीतेंद्र कुमार जवाहर, प्रमोद सिंह, चंद्र देव साह, सुनील कुमार राठौर आदि ने संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >