फोटो है 16 में कैप्सन : बंद है निर्माण कार्य प्रतिनिधि, चौथमडुमरी स्थित क्षतिग्रस्त बीपी मंडल सेतु पर एनएच विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा आवागमन पर पूर्णत: रोक नहीं लगाये जाने से विगत 25 जनवरी से कार्य एजेंसी एसपी शिमला ने निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद कर दिया है. सेतु के क्षतिग्रस्त भाग को तोड़ने के लिये आवागमन को पूर्णत: बंद करना होगा. इस संबंध में कार्य एजेंसी के अधिकारी ने एनएच विभाग सहित जिला प्रशासन को सेतु पर आवागमन बंद करवाने की लिखित अनुरोध किया था. बावजूद उनके द्वारा इस दिशा में अब तक पहल नहीं किया जा सका है. कार्य एजेंसी को लाचार हो कर सेतु निर्माण कार्य को रोकना पड़ा. कार्य एजेंसी के प्राजेक्ट मैनेजर ने बताया कि बीपी मंडल सेतु के आठ क्षतिग्रस्त पाये को पूर्ण रूप से तोड़ कर हटाना है. कार्य अनुबंध अवधि के तहत इस कार्य को तीन महीनों में पूरा कर लेना है, लेकिन अब तक सेतु पर आवागमन पूर्ण रुप से ठप नहीं किया गया है, जिससे कार्य कराना असंभव हो रहा है. ज्ञात हा कि लगभग 21 दिनों से कार्य एजेंसी का कार्य ठप है.
बीपी मंडल सेतु का निर्माण कार्य ठप
फोटो है 16 में कैप्सन : बंद है निर्माण कार्य प्रतिनिधि, चौथमडुमरी स्थित क्षतिग्रस्त बीपी मंडल सेतु पर एनएच विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा आवागमन पर पूर्णत: रोक नहीं लगाये जाने से विगत 25 जनवरी से कार्य एजेंसी एसपी शिमला ने निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद कर दिया है. सेतु के क्षतिग्रस्त भाग को […]
