आरोपी को पुलिस के हवाले किया

बेलदौर. थाना क्षेत्र के स्थानीय बस्ती से साइकिल चुरा कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह स्थानीय अशोक शर्मा ने भाग रहे चोर को ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया. इसके आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए चोर को गिरफ्तार […]

बेलदौर. थाना क्षेत्र के स्थानीय बस्ती से साइकिल चुरा कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह स्थानीय अशोक शर्मा ने भाग रहे चोर को ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया. इसके आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए चोर को गिरफ्तार कर लिया. पीडि़त श्री शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार चोर नाम बदलकर शनिवार रात शरण लिया घर वालों ने उसकी मजबूरी समझ दरबाजे पर सोने दिया चोर ने अपना नाम राहुल कुमार बताया था. देर रात जब घर के लोग गहरी नींद में सो गये तो उक्त चोर दरवाजे पर लगी साइकिल लेकर जाने लगा. खटखट की आवाज पर नींद खुली तो चोर भागता देख ग्रामीणों के सहयोग से खदेड़ कर पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. चोर की पहचान सठमा गांव के कृष्ण कुमार यादव के रुप में की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >