दो पक्षों के बीच विवाद, चली गोली

गोगरी. थाना क्षेत्र के गोगरी लक्ष्मीनगर हाट के पास दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया. विवाद में दोनों पक्ष की ओर से गोलियां भी चलायी गयी. घटना की सूचना मिलते ही गोगरी थाना पुलिस के अलावे एसडीओ संतोष कुमार व एसडीपीओ संजय कुमार झा भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. जानकारी […]

गोगरी. थाना क्षेत्र के गोगरी लक्ष्मीनगर हाट के पास दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया. विवाद में दोनों पक्ष की ओर से गोलियां भी चलायी गयी. घटना की सूचना मिलते ही गोगरी थाना पुलिस के अलावे एसडीओ संतोष कुमार व एसडीपीओ संजय कुमार झा भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. जानकारी के अनुसार शनिवार रात लक्ष्मीनगर हाट के शराब की दुकान के पास बैठ कर शराब पीने के दौरान उसरी के पुरन यादव व गोगरी के इमतियाज बीच पैसे के लेन देन को लेकर विवाद हो गया. देखते हीं देखते मारपीट के साथ दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी भी होने लगी. स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों तरफ से छह चक्र गोलियां चलीं. मारपीट में पुरन यादव एवं सुभाष यादव घायल हो गये, जिसका इलाज रेफरल अस्पताल गोगरी में कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >