गरम तेल फेंक कर किया जख्मी, प्राथमिकी दर्ज

बेलदौर. थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में घरेलू विवाद को लेकर गरम तेल फेंक कर जख्मी करने के मामले में पीडि़त रवि कुमार निराला के बयान पर तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है. मालूम हो का शनिवार को एक नाश्ता दुकानदार ने पड़ोसी हुए विवाद में गरम तेल […]

बेलदौर. थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में घरेलू विवाद को लेकर गरम तेल फेंक कर जख्मी करने के मामले में पीडि़त रवि कुमार निराला के बयान पर तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है. मालूम हो का शनिवार को एक नाश्ता दुकानदार ने पड़ोसी हुए विवाद में गरम तेल फेंक कर आधा दर्जन लोगों को जख्मी कर दिया. पीडि़त पिता पुत्र पवन एवं आशीष को पीएचसी में प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया था, जबकि अन्य चार जख्मियों का इलाज पीएचसी मे ही कर छुट्टी दे दी गयी. उक्त घटना से बाजार में तनाव का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >