लावारिस मोटरसाइकिल बरामद

गोगरी. थाना क्षेत्र के रजिस्ट्री कार्यालय के पास स्थित गड्ढे से लावारिस अवस्था में पुलिस ने एक मोटर साइकिल बरामद किया. शनिवार की सुबह लोगों को पानी व जलकुंभी के बीच गड्ढे में एक लावारिस मोटर साइकिल दिखाई दी जिसे देखने के बाद लोगों को यह शंका होने लगी कि मोटरसाइकिल के साथ कहीं चालक […]

गोगरी. थाना क्षेत्र के रजिस्ट्री कार्यालय के पास स्थित गड्ढे से लावारिस अवस्था में पुलिस ने एक मोटर साइकिल बरामद किया. शनिवार की सुबह लोगों को पानी व जलकुंभी के बीच गड्ढे में एक लावारिस मोटर साइकिल दिखाई दी जिसे देखने के बाद लोगों को यह शंका होने लगी कि मोटरसाइकिल के साथ कहीं चालक भी तो नहीं है, जिसे लेकर काफी भीड़ जमा हो गयी. लोगों ने अविलंब पुलिस को सूचना दी. लोगों ने किसी तरह मोटरसाइकिल को बाहर निकाला तथा पानी में चालक के होने की संभावना पर काफी खोजबीन की. चालक के नहीं होने से संतुष्ट होने के बाद गोगरी थाना पुलिस गाड़ी को कब्जे में ले लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >