चार सौ किसानो के बीच यूरिया का हुआ वितरण

गोगरी. प्रखंड किसान भवन कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को यूरिया का वितरण किया गया. यूरिया के वितरण के दौरान बीते गुरुवार को हुए हंगामे के बाद कड़ी व्यवस्था के साथ शनिवार को किसानों के बीच यूरिया का वितरण किया गया. ट्रायसम भवन में शनिवार को सर्किल नंबर एक के पौरा, बलतारा , मैरा, पकरैल […]

गोगरी. प्रखंड किसान भवन कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को यूरिया का वितरण किया गया. यूरिया के वितरण के दौरान बीते गुरुवार को हुए हंगामे के बाद कड़ी व्यवस्था के साथ शनिवार को किसानों के बीच यूरिया का वितरण किया गया. ट्रायसम भवन में शनिवार को सर्किल नंबर एक के पौरा, बलतारा , मैरा, पकरैल आदि पंचायतों के चार सौ किसानों के बीच यूरिया का वितरण किया गया. बीएओ राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हंगामे को लेकर पंचायत स्तर पर मतदाता पहचानपत्र देने वाले किसानों को एक एक बोरी यूरिया मुहैया करायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >