फोटो है 9 मेंकैप्सन- प्रदर्शन करते अभिकर्ताप्रतिनिधि, खगडि़याअभिकर्ता कल्याण कोष की मांग को लेकर जीवन बीमा एजेंट एसोसिएशन से जुड़े अभिकर्ताओं ने एक दिवसीय प्रदर्शन किया. शनिवार को भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर रहे अभिकर्ताओं ने प्रबंधन के खिलाफ नारे लगाये. प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिकर्ता संघ के शाखा सचिव कुंदन कुमार ने की, जबकि उपस्थित कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश झा, दिलीप नारायण घोष, अरविंद कुमार गुप्ता, विनोद कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह, हरेराम मंडल, खुर्शीद आलम, पवन यादव, हेमंत साह, चंद्रभूषण मिश्र, हरी नारायण सिंह, पंकज कुमार सिंह, चुनचुन कुमार आदि ने संबोधित किया. वक्ताओं ने सर्विस टैक्स समाप्त करने. पॉलिसी धारकों के परिपक्वता राशि से आयकर कटौती बंद करने, अभिकर्ता कल्याण कोष का गठन करने सहित कई मांगों को रखा. प्रदर्शन कर रहे अभिकर्ताओं ने प्रबंधन के द्वारा अभिकर्ताओं के साथ किये जा रहे अन्याय की चर्चा की.
अभिकर्ता कल्याण कोष की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
फोटो है 9 मेंकैप्सन- प्रदर्शन करते अभिकर्ताप्रतिनिधि, खगडि़याअभिकर्ता कल्याण कोष की मांग को लेकर जीवन बीमा एजेंट एसोसिएशन से जुड़े अभिकर्ताओं ने एक दिवसीय प्रदर्शन किया. शनिवार को भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर रहे अभिकर्ताओं ने प्रबंधन के खिलाफ नारे लगाये. प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिकर्ता संघ के शाखा सचिव कुंदन […]
