खगडि़या. किसानों की अधिक भीड़ को ध्यान में रख कर अब पंचायतवार किसानों को यूरिया देने का निर्णय लिया गया है. यूरिया का वितरण बलुआही बिस्कोमान गोदाम में ही होगा. बीडीओ मुकेश कुमार रजक ने बलुआही में ही यूरिया वितरण करने का निर्णय लिया है. जानकारी के मुताबिक 15 फरवरी को बरैय, रानी सकरपुरा, बेला,ओलपा पुर गंगौर, तेताराबाद तथा नगर परिषद के किसानों के बीच यूरिया का वितरण किया जायेगा. 16 फरवरी को जलकौड़ा लाभगांव, जहांगीरा, कोठिया, धुसमुरी विशनपुर, काशिमपुर पंचायत के किसानों को यूरिया मिलेगी. इसी तरह 19 फरवरी को भदास उत्तरी, भदास पश्चिमी, बछौता, मथुरापुर, रहीमपुर दक्षिणी, के किसानों को, 20 फरवरी को रांको, उत्तर माड़र, सन्हौली, रसौंक तथा 21 फरवरी को माड़र दक्षिणी, माड़र उत्तरी, गौड़ा शक्ति, रहीमपुर दक्षिणी तथा रहीमपुर उत्तरी पंचायत के किसानों के बीच बलुआही बिस्कोमान में यूरिया का वितरण किया जायेगा. पहचान पत्र के आधार पर प्रत्येक किसानों को एक एक बोरी यूरिया दिये जाने की बातें कही गयी है.
पंचायत वार किसानों को मिलेगी यूरिया
खगडि़या. किसानों की अधिक भीड़ को ध्यान में रख कर अब पंचायतवार किसानों को यूरिया देने का निर्णय लिया गया है. यूरिया का वितरण बलुआही बिस्कोमान गोदाम में ही होगा. बीडीओ मुकेश कुमार रजक ने बलुआही में ही यूरिया वितरण करने का निर्णय लिया है. जानकारी के मुताबिक 15 फरवरी को बरैय, रानी सकरपुरा, बेला,ओलपा […]
