देसी कट्टा के साथ तीन धराया

पसराहा. थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर पुलिस ने बगुलबा ढाला के पास तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. तीनों के पास से एक देसी तथा आठ कारतूस बरामद हुआ है. गिरफ्तार भागलपुर जिला के नारायणपुर थाना क्षेत्र के रायपुर कुसहा एवं पसराहा थाना क्षेत्र के भिमरी नवटोलिया के तीन लोगों उस समय गिरफ्तार […]

पसराहा. थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर पुलिस ने बगुलबा ढाला के पास तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. तीनों के पास से एक देसी तथा आठ कारतूस बरामद हुआ है. गिरफ्तार भागलपुर जिला के नारायणपुर थाना क्षेत्र के रायपुर कुसहा एवं पसराहा थाना क्षेत्र के भिमरी नवटोलिया के तीन लोगों उस समय गिरफ्तार किया जब ये तीनों अपराधी द्वारा कोई बड़ी घटना को अंजाम देने योजना बना रहा था. पसराहा थाना के एसआइ मुकेश कुमार ने बताया कि तीन अपराधियों में से रायपुर निवासी पप्पू शर्मा हत्या के मामले में आरोपी है. वह इस समय न्यायालय द्वारा जमानत पर जेल से बाहर है. बांकी दो अपराधी थाना क्षेत्र के भिमरी नवटोलिया गांव का रहने वाला है. इसके पास से एक देशी कट्टा एवं आठ जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. ये तीनों अपराधी एनएच 31 पर कोई बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से बगुलवा ढाला के पास खड़े थे. पुलिस ने शक के आधार पर गिरफ्तार किया. उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुआ. फिलहाल इन तीनों अपराधियों का इतिहास खंगाला जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >