फोटो है 3 में कैप्सन : बैठक करते रालोसपा के नेता. खगडि़या. डीजल के गिरती कीमतों के विरुद्ध वाहन किराया में कमी नहीं किया तो रालोसपा आंदोलन करेगी. उक्त बातें शुक्रवार को रालोसपा के आयोजित बैठक में प्रदेश महासचिव अंगद कुशवाहा ने कही. बैठक की अध्यक्षता रालोसपा के युवा इकाई के जिलाध्यक्ष विजय यादव ने की. वहीं रालोसपा के प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार टूडू ने कहा कि युवा इकाई के द्वारा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में बूथ कमेटी बनायी जायेगी. इसमें पहले युवा इकाई द्वारा जिले के सभी पंचायतों में बूथ कमेटी के निर्माण के लिए जन जागरण अभियान चलाया जायेगा. उन्होंने बताया कि जिले के बस टाटा, ऑटो मालिक द्वारा डीजल के दामों में एक रुपये वृद्धि के विरुद्ध 5 से 10 रुपये किराया बढ़ोतरी कर दिया जाता है. जबकि डीजल के कीमतों में भारी गिरावट आने के बाद भी वाहन भाड़ा को कम नहीं किया जाता है. वाहन भाड़ा को निर्धारित करने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन को है. लेकिन जिला प्रशासन इस ओर गंभीर नहीं है. बैठक में प्रदेश महासचिव रिजवान आलम, प्रखंड अध्यक्ष साकेब, बलराम यादव, भरत यादव, डॉ रामचंद्र सिंह, मृत्युंजय सिंह, पंकज कुशवाहा आदि उपस्थित थे.
वाहन किराया में वृद्धि के विरोध में होगा आंदोलन
फोटो है 3 में कैप्सन : बैठक करते रालोसपा के नेता. खगडि़या. डीजल के गिरती कीमतों के विरुद्ध वाहन किराया में कमी नहीं किया तो रालोसपा आंदोलन करेगी. उक्त बातें शुक्रवार को रालोसपा के आयोजित बैठक में प्रदेश महासचिव अंगद कुशवाहा ने कही. बैठक की अध्यक्षता रालोसपा के युवा इकाई के जिलाध्यक्ष विजय यादव ने […]
