नियमित वेतन की मांग, दिया धरना

खगड़िया: विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को जिला किसान सलाहकार संघ से जुड़े लोगों ने समाहरणालय सभास्थल पर एक दिवसीय धरना दिया. इस दौरान संघ के अध्यक्ष नागमणि वर्मा ने कहा कि धरना कार्यक्रम बिहार राज्य किसान सलाहकार संघ के आह्वान पर आयोजित किया गया है. उन्होंने बताया कि किसान सलाहकार का सेवा स्थायी तथा […]

खगड़िया: विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को जिला किसान सलाहकार संघ से जुड़े लोगों ने समाहरणालय सभास्थल पर एक दिवसीय धरना दिया. इस दौरान संघ के अध्यक्ष नागमणि वर्मा ने कहा कि धरना कार्यक्रम बिहार राज्य किसान सलाहकार संघ के आह्वान पर आयोजित किया गया है. उन्होंने बताया कि किसान सलाहकार का सेवा स्थायी तथा सम्मान जनक वेतनमान बढ़ोतरी कर नियमित भुगतान करने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि जिले में किसान सलाहकार किसानों का रीढ़ है. सलाहकार के द्वारा कृषि क्षेत्र में किये जा रहे बेहतर प्रदर्शन के कारण किसानों के चेहरे पर खुशहाली की चमक आयी है. किसान सलाहकार जिले के सभी पंचायत में उपलब्ध रहने से किसानों को कृषि कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ता है. ससमय किसानों को कृषि से संबंधित उचित सलाह उपलब्ध करा दिया जाता है.

धरना कार्यक्रम के समर्थन में नियोजित शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष मीनी कुमारी ने भी धरना को संबोधित किया. जबकि रालोसपा के जिलाध्यक्ष अमित कुमार मंटू ने भी धरना का समर्थन किया. मौके पर संघ के संरक्षक जवाहर प्रसाद, सचिव केके कुणाल, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, मुनीलाल प्रसाद राज, किशोर सिंह, पंकज कुमार दास, उमाकांत कुमार, जायसवाल राम सिंह, राज कपूर, कुमोद कुमार, गणोश कुमार, सोनू , हिरेंद्र धमेंद्र, अमरजीत, संजू कुमारी, सतीश, दीपक, वीरेंद्र, नीरज, पवन, जय प्रकाश, विशाल, शंभु , देवेंद्र भारती, राजेश, संजय, विनोद, सुनील , दिनेश आदि ने धरना कार्यक्रम को संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >