फोटो है 15 मेंकैप्सन- लोगों केफरियाद सुनते डीएम खगडि़या. डीएम के जनता दरबार में जिले के करीब सौ फरियादी पहुंचे. इस दौरा फरियादियों ने आवेदन देकर डीएम राजीव रोशन को समस्याओं से अवगत कराया. गुरुवार डीएम के जनता दरबार में सर्वाधिक भूमि विवाद के मामले सामने आये. लगभग सभी प्रखंडों के शिकायत कर्ताओं ने जमीन से संबंधी आवेदन दिये. किसी ने दबंगों द्वारा जमीन पर जबरन कब्जा कर लिये जाने की शिकायत की तो किसी ने रास्ता रोकने तथा कई यों ने अपने को भूमिहीन बताकर जमीन मुहैया कराने की मांग की. जनता दरबार में इंदिरा आवास योजना से संबंधित भी कई शिकायतें प्राप्त हुई. लोगों की शिकायतों पर जांच के निर्देश दिये गये है. डीएम ने संबंधित विभाग के पदाधिकारी के पास आवेदन भेजते हुए लोगों की शिकायतों की जांच कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया. मौके पर एडीएम एमएच रहमान, डीडीसी एबी अंसारी, डीएसओ डीएन झा, वरीय उपसमाहर्ता संजीव चौधरी, सुधीर कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सियाराम सिंह, सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा, सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
डीएम ने सुनी लोगों की फरियाद
फोटो है 15 मेंकैप्सन- लोगों केफरियाद सुनते डीएम खगडि़या. डीएम के जनता दरबार में जिले के करीब सौ फरियादी पहुंचे. इस दौरा फरियादियों ने आवेदन देकर डीएम राजीव रोशन को समस्याओं से अवगत कराया. गुरुवार डीएम के जनता दरबार में सर्वाधिक भूमि विवाद के मामले सामने आये. लगभग सभी प्रखंडों के शिकायत कर्ताओं ने जमीन […]
