सड़क दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल

मृतक परबत्ता के अररिया गांव निवासी एसएसबी जवान.फोटो है 10 में कैप्सन- विलाप करते परिजन. प्रतिनिधि, गोगरी थाना क्षेत्र में बुधवार की रात को हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि चार लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार पहली घटना महेशखूंट आगुवानी पथ के फुदकीचक गांव के समीप घटी. […]

मृतक परबत्ता के अररिया गांव निवासी एसएसबी जवान.फोटो है 10 में कैप्सन- विलाप करते परिजन. प्रतिनिधि, गोगरी थाना क्षेत्र में बुधवार की रात को हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि चार लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार पहली घटना महेशखूंट आगुवानी पथ के फुदकीचक गांव के समीप घटी. बुधवार की देर रात परबत्ता अररिया से गोरैया बथान गांव बारात में भाग लेने के लिए बाइक पर सवार होकर जा रहे दो युवक ने एक पोल में ठोकर मार दी. इसमें बाइक सवार एसएसबी के जवान बमबम कुमार की मौत हो गयी. इस हादसे में उसका चचेरे भाई जर्नादन यादव गंभीर रूप से घायल है. दूसरी ओर महेशखूंट आगुवानी पथ पर हीं मुश्किपुर कोठी के पास बारात में हीं जा रही मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस पर सवार अररिया के बीएसफ जवान घनश्याम कुमार एवं किशोरी यादव व एक अन्य युवक भी घायल हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद गोगरी पुलिस मौके पर पहंुच कर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया तथा शव को अपने कब्जे में लेकर थाना लाया. हलांकि स्थानीय लोगों ने घायलों को एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां घायलों का इलाज कराया गया. थानाध्यक्ष दुर्गेश राम ने बताया दोनों घटना लापरवाही के कारण घटी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >