देसी राइफल के साथ एक गिरफ्तार

बेलदौर. थानाक्षेत्र के महिनाथनगर गांव मे बुधवार की देर रात गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर एक देसी राइफल, एक बिंडोलिया एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किया. जानकारी के अनुसार देर रात गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष कपिलदेव कुमार दल बल के साथ गांव के सोनेलाल राम के घर पर छापामारी किया. जहां घर के […]

बेलदौर. थानाक्षेत्र के महिनाथनगर गांव मे बुधवार की देर रात गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर एक देसी राइफल, एक बिंडोलिया एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किया. जानकारी के अनुसार देर रात गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष कपिलदेव कुमार दल बल के साथ गांव के सोनेलाल राम के घर पर छापामारी किया. जहां घर के छज्जे पर रखे हथियार एवं गोली बरामद कर परिजनों से पूछताछ की गयी. हथियार रखने के आरोप में पुलिस इसके पुत्र दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया. परिजनों ने डीएसपी से आवेदन देकर फंसाये जाने की शिकायत की है. ग्रामीणों ने डीएसपी को बताया कि आरोपी युवक निर्दोष है. किसी ने अपनी पूर्व की दुश्मनी को साधने के लिए हथियार रख कर पुलिस को सूचना दी है. मामले से अवगत होकर डीएसपी ने बताया कि मामला दर्ज कर इसकी जांच की जाएगी एवं पूछताछ मे निर्दोष पाये जाने पर आरोपी युवक को मुक्त कर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >