खगडि़या/मानसी. प्रखंड के विभिन्न खाद दुकानों का एसडीएम सुनील कुमार ने सोमवार को निरीक्षण किया. यूरिया खाद की कालाबाजारी को रोकने के लिए विभिन्न खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान एसडीओ ने दुकान के आवंटन व वितरण पंजी का अवलोकन किया. निरीक्षण की खबर सुनते ही खाद दुकानदारों मे हड़कंप मच गया. यूरिया वितरण के दौरान एसडीओ किसानों से भी बातचीत की. एसडीएम ने बताया कि जिले मे प्रयाप्त मात्रा मे यूरिया उपलब्ध है.वहीं सदर प्रखंड के माड़र गांव के किसान यूरिया की कमी का रोना रो रहे हैं. किसान मनोहर कुमार मंडल ने बताया कि यूरिया की कमी के कारण किसानों को खाद विक्रेता के दुकान पर घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ता है. यूरिया की कमी से फसल के नुकसान की संभावना बनी रहती है. उन्होंने जिला प्रशासन से ससमय यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की है.
एसडीएम ने खाद दुकानों का किया निरीक्षण
खगडि़या/मानसी. प्रखंड के विभिन्न खाद दुकानों का एसडीएम सुनील कुमार ने सोमवार को निरीक्षण किया. यूरिया खाद की कालाबाजारी को रोकने के लिए विभिन्न खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान एसडीओ ने दुकान के आवंटन व वितरण पंजी का अवलोकन किया. निरीक्षण की खबर सुनते ही खाद दुकानदारों मे हड़कंप मच गया. यूरिया […]
