स्कूल में ताला जड़ किया हंगामा

-छात्रवृत्ति व पोशाक राशि नहीं मिलने से नाराज थे छात्र.प्रतिनिधि, मानसी प्रखंड के सैदपुर पंचायत के बनारसी उच्च विद्यालय में छात्रों ने छात्रवृत्ति व पोशाक राशि की मांग को लेकर विद्यालय में ताला जड़ कर हंगामा किया. आक्रोशित छात्रों ने आरोप लगाया कि विद्यालय प्रधान द्वारा विद्यार्थी संबंधित योजना की राशि वितरित नहीं की जा […]

-छात्रवृत्ति व पोशाक राशि नहीं मिलने से नाराज थे छात्र.प्रतिनिधि, मानसी प्रखंड के सैदपुर पंचायत के बनारसी उच्च विद्यालय में छात्रों ने छात्रवृत्ति व पोशाक राशि की मांग को लेकर विद्यालय में ताला जड़ कर हंगामा किया. आक्रोशित छात्रों ने आरोप लगाया कि विद्यालय प्रधान द्वारा विद्यार्थी संबंधित योजना की राशि वितरित नहीं की जा रही है. प्रधानाध्यापक द्वारा पिछले साल का भी पोशाक राशि वितरण नहीं किया गया है. इस वित्तीय वर्ष का भी पोशाक व छात्रवृति की राशि नही दी गयी. मौके पर पहुंचे बीइओ जयप्रभा सिंह को छात्रों ने विद्यालय की समस्या से अवगत कराया. इसके बाद बीइओ ने छात्रों को शांत कराया और मोबाइल से विद्यालय प्रधान से बात कर दो दिन के अंदर राशि वितरित करने को कहा. वही शिक्षकों को 10 से 4 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहने के लिए कहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >