भूमिहीनों को जमीन देने में रुचि दिखाये पदाधिकारी

खगडि़या: जिले के भूमिहीनों को अभियान बसेरा के तहत ससमय जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश सभी सीओ को दिया गया है. शनिवार को एडीएम ने अभियान बसेरा योजना व अभियान दखल दहानी की प्रगति की समीक्षा की. सूत्र के मुताबिक इस दोनों योजना के संचालन में अंचल स्तर पर विशेष रुचि नहीं दिखाई जा रही […]

खगडि़या: जिले के भूमिहीनों को अभियान बसेरा के तहत ससमय जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश सभी सीओ को दिया गया है. शनिवार को एडीएम ने अभियान बसेरा योजना व अभियान दखल दहानी की प्रगति की समीक्षा की. सूत्र के मुताबिक इस दोनों योजना के संचालन में अंचल स्तर पर विशेष रुचि नहीं दिखाई जा रही है.

बैठक में एडीएम श्री रहमान ने सभी सीओ को भूमिहीन महादलितों के लिए अविलंब जमीन को चिह्नित कर उसे देने की प्रक्रिया आरंभ करने को कहा. उन्होंने कहा कि यह अभियान दो वर्षों के लिए चलाया गया है. इसी समय सीमा के भीतर भूमिहीनों को तीन डिसमिल जमीन मुहैया कराने हैं. इस महत्वपूर्ण कार्य में रुचि नहीं दिखाने वाले लोगों के विरुद्ध एडीएम ने कार्रवाई करने की बातें कही. अभियान दखल पर भी एडीएम खासे नाराज दिखे. समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि अपेक्षा से कम परचा धारियों को दखल दिलाया गया है.

उन्होंने दखल के लिए पंचायत स्तर पर लगने वाले शिविर का व्यापक पैमाने पर प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया. ताकि लोगों को इसकी जानकारी पहले मिल सके. उन्होंने कहा कि जमीन से बेदखल परचाधारियों को 31 मार्च 2015 तक हर हाल में जमीन पर कब्जा दिलाना है. राज्य स्तर से भी इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिये जा चुके हैं. एडीएम ने अभियान दखल को पूरी गंभीरता से लेने व बेदखल परचा धारियों को जमीन पर दखल दिलाने के निर्देश सभी सीओ को दिया. मौके पर डीसीएलआर ओम प्रकाश महतो आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >