मानसी. सरकार नियोजित शिक्षकों के समस्या समाधान के प्रति उदासीन है. लाखों शिक्षकों को कोरा आश्वसन के सिवा कुछ नहीं मिला है. उक्त बातें संघ के प्रखंड अध्यक्ष अभय कुमार अविनाश ने शनिवार के मौके पर कही.
उन्होंने कहा कि सामान कार्य के लिए सामान वेतन नहीं मिला तो हमलोग चरणबद्ध आंदोलन करेंगे. प्रखंड संयोजक सुमित कुमार बंटी ने कहा कि नियोजित शिक्षक आर्थिक तंगी में रह कर भी शिक्षा देने का काम कर रहा है, लेकिन सरकार की मनोदशा नहीं बदल रही है.
उन्होंने 14 फरवरी के धरना कार्यक्रम मंे शिक्षकों से भाग लेने का आह्वान किया. धरना कार्यक्रम के बाद सात सूत्री मांग पत्र को बीडीओ को दिया. मौके पर संघ के जिला कोषाध्यक्ष वसी आलम, सचिव रिंकन कुमारी, उपाध्यक्ष रतन कुमार, विनोद कुमार, नीतीश कुमार, विभूति कुमार, अजीत कुमार, रजनीकांत, मोहन कुमार ,मो जियाउल रहमान, अतुल कुमार, बबीता कुमारी, किरण कुमारी, विभा कुमारी ,रतनमाला कुमारी ,अंजू शीलम, शोभा कुमारी, प्रमोद पासवान आदि उपस्थित थे.
