फोटो है 11 में कैप्सन : बैठक करते जदयू कार्यकर्ता. प्रतिनिधि, बेलदौरप्रखंड क्षेत्र के उसराहा स्थित जदयू जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह के आवास पर सम्मेलन की तैयारी को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. मौके पर जिलाध्यक्ष साधना देवी ने 15 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होनेवाले कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से युद्ध स्तर पर इसकी तैयारी करने की अपील की. जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए बताया कि विकास पुरुष नीतीश कुमार को कार्यकर्ताओं का अपार जन समर्थन है. इस विधानसभा से कार्यकर्ताओं का जनसैलाब सम्मेलन में अपनी उपस्थिति दर्ज कर अपनी एक अलग पहचान बनाने का संकल्प ले. मौके पर पार्टी प्रवक्ता अरविंद मोहन, उपाध्यक्ष दीपक सिन्हा, नप सभापति सह जिला उपाध्यक्ष राज कुमार फोगला, राकेश सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह आदि वक्ताओं ने भी सम्मेलन की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को अभी से ही जुट जाने का आह्वान किया. इस अवसर पर व्यावसायिक प्रकोष्ठ के सुमित चौधरी, सुबोध यादव, बबलू मंडल, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, विधायक प्रतिनिधि आनंदी सिंह आदि उपस्थित थे.
सम्मेलन की तैयारी में जुटा जदयू
फोटो है 11 में कैप्सन : बैठक करते जदयू कार्यकर्ता. प्रतिनिधि, बेलदौरप्रखंड क्षेत्र के उसराहा स्थित जदयू जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह के आवास पर सम्मेलन की तैयारी को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. मौके पर जिलाध्यक्ष साधना देवी ने 15 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होनेवाले कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने […]
