जर्जर सड़क से परेशानी

गोगरी. अनुमंडल के गोगरी बाजार से कौआ कोल महेशखूंट – अगुवानी पथ जाने वाली सड़क जर्जर हो चुकी है. इस कारण वाहन तो दूर उक्त सड़क पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है. इस सड़क के माध्यम से लोग महेशखूंट कम समय में पहुंच जाते है. गोगरी निवासी रणधीर कुमार पंकज, धीरज कुमार, मनोज […]

गोगरी. अनुमंडल के गोगरी बाजार से कौआ कोल महेशखूंट – अगुवानी पथ जाने वाली सड़क जर्जर हो चुकी है. इस कारण वाहन तो दूर उक्त सड़क पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है. इस सड़क के माध्यम से लोग महेशखूंट कम समय में पहुंच जाते है. गोगरी निवासी रणधीर कुमार पंकज, धीरज कुमार, मनोज कुमार पटेल आदि ने बताया कि न तो नगर पंचायत के अधिकारी व न ही जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान देते है. अगर जल्द निर्माण नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >