टाटा-कटिहार लिंक एक्सप्रेस के आगे कूदी महिला

पसराहा (खगड़िया) : थाना क्षेत्र के पसराहा ढाला के पोल 94/ 78 के पास शुक्रवार को 11 बजे एक महिला ने बेटी के साथ रेलवे ट्रैक पर कुद कर जान दे दिया. टाटा से कटिहार जानेवाली डाउन टाटा लिंक एक्सप्रेस के आगे मां व बेटी ने कूद कर आत्महत्या कर ली. मिली जानकारी के अनुसार […]

पसराहा (खगड़िया) : थाना क्षेत्र के पसराहा ढाला के पोल 94/ 78 के पास शुक्रवार को 11 बजे एक महिला ने बेटी के साथ रेलवे ट्रैक पर कुद कर जान दे दिया. टाटा से कटिहार जानेवाली डाउन टाटा लिंक एक्सप्रेस के आगे मां व बेटी ने कूद कर आत्महत्या कर ली.

मिली जानकारी के अनुसार गोगरी प्रखंड अंतर्गत पसराहा थाना क्षेत्र के दीना चकला निवासी शिवल सिंह की पत्नी सुनैना देवी छह वर्षीय पुत्री रूपा कुमारी के साथ ट्रेन के आगे कूद गयी. ट्रेन से कट जाने के कारण उसकी मौत हो गयी.

इधर, लोगों ने बताया कि पारिवारिक कलह को लेकर महिला ने बच्ची के साथ आत्महत्या कर ली. हालांकि पांच घंटा बीत जाने के बावजूद पुलिस घटना स्थल पर

नहीं पहुंची.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >